Headlines

BRICS Summit Food Controversy | Rahul Gandhi Kiren Rijiju Statement


1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
BRICS समिट का आयोजन 12-13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया था। - Dainik Bhaskar

BRICS समिट का आयोजन 12-13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया था।

राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत में 80% लोग नॉन-वेजिटेरियन हैं। भारत का नॉन-वेज खाना बहुत स्वादिष्ट होता है।

इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस पार्टी BRICS देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेन्यू पर भी राजनीति कर रही है।

हमारे मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी भोजन का आनंद लिया, जो स्वाद और पोषण से भरपूर था और जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं की झलक थी।

दरअसल 12 सितंबर को आयोजित डिनर के मेन्यू में पनीर के साथ सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता, गुजराती खांडवी और मिलेट्स का पुलाव रखा गया था। कश्मीर की मशरूम डिश और मिठाई में फ्रूट क्रीम विद जलेबी भी परोसी गई थी।

दोपहर 1:51 बजे- राहुल ने नॉनवेजेटिरयन डेटा के साथ छोले-भटूरे की फोटो डाली

दोपहर 3:01 बजे- किरेन रिजिजू ने X पर फूड मेन्यू पर जवाब दिया

डिनर में विदेशी मेहमानों के लिए जयपुर में खास टेबलवेयर तैयार किया गया था। अरुण्स ग्रुप ऑफ कंपनीज ने समिट के मेन्यू के हिसाब से बर्तनों और कटलरी का डिजाइन तैयार किया।

डिनर में विदेशी मेहमानों के लिए जयपुर में खास टेबलवेयर तैयार किया गया था। अरुण्स ग्रुप ऑफ कंपनीज ने समिट के मेन्यू के हिसाब से बर्तनों और कटलरी का डिजाइन तैयार किया।

सभी बर्तनों पर चांदी की परत चढ़ाई गई थी, जिससे भारतीय कला और शिल्प की झलक देखने को मिले। इसमें पारंपरिक भारतीय कारीगरी के साथ आधुनिक CNC तकनीक का इस्तेमाल किया गया था।

सभी बर्तनों पर चांदी की परत चढ़ाई गई थी, जिससे भारतीय कला और शिल्प की झलक देखने को मिले। इसमें पारंपरिक भारतीय कारीगरी के साथ आधुनिक CNC तकनीक का इस्तेमाल किया गया था।

डिनर डिप्लोमेसी की अहमियत

ब्रिक्स समिट जैसे बड़े आयोजनों में ‘डिनर डिप्लोमेसी’ का मतलब होता है औपचारिक बैठकों और सख्त प्रोटोकॉल से हटकर, रात के खाने की मेज पर अनौपचारिक बातचीत करना।

एक साथ खाना खाते हुए नेताओं के बीच का माहौल सहज हो जाता है, जिससे तनाव कम करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और विवादित मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने में आसानी होती है।

कई बार जो मुश्किल समझौते बंद कमरों की औपचारिक चर्चा में नहीं सुलझ पाते, उनकी जमीन ऐसे ही डिनर के दौरान अनौपचारिक बातचीत से तैयार होती है।

————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

BRICS के साझा बयान में पहलगाम हमले की निंदा: टेरर फंडिंग रोकने पर जोर

रूस और चीन समेत BRICS देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। देशों ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, आतंकियों तक पहुंचने वाली फंडिंग रोकने और उन्हें सुरक्षित ठिकाने देने वालों पर कार्रवाई करने पर भी सहमति बनी है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।