Headlines

मुजफ्फरपुर- 50 लाख की रंगदारी के लिए 18 राउंड फायरिंग:सीसीटीवी कैमरे में दिखे 2 शूटर, स्कूल के गेट पर बुलेट दाग चिपकाई पर्ची




मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 4 बजे चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल के गेट पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद स्कूल के गेट पर एक पर्ची चिपकाई, जिसमें स्कूल के मालिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। फायरिंग की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि हेलमेट पहने दो अपराधी स्कूल के बाहर आते हैं, फिर पर्ची को स्कूल के गेट पर चिपकाने के बाद ताबड़तोड़ 18 राउंड फायरिंग करते हैं। इस दौरान स्कूल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो जाती है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए, फायरिंग की घटना को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल ने क्या बताया? चंद्रशील विद्यापीठ के प्रिंसिपल देवा प्रसाद शर्मा ने बताया कि करीब सुबह 4 बजे के आसपास दो लोग हेलमेट पहनकर स्कूल के बाहर सीसीटीवी कैमरे में दिखे। दोनों ने सफेद कपड़ा पहना हुआ था। फायरिंग से पहले दोनों स्कूल के गेट पर धमकी वाला पर्चा चिपकाते दिख रहे हैं। पर्ची चिपकाने के करीब 2 मिनट बाद ही दोनों स्कूल की गेट पर फायरिंग शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में कोई ऐसी घटना नहीं हुई है, जिसे लेकर कोई बदला लेना चाहेगा। घटना के पीछे का कारण क्या है, ये हम लोगों को नहीं पता। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि स्कूल प्रबंधक से जुड़े किसी जमीन का एक मामला हो। इसी के तहत फायरिंग की गई हो, लेकिन हम लोग स्पष्ट इस बारे में नहीं बता सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि स्कूल से कुछ दूरी पर एक जमीन है, जिसे लेकर प्रबंधक का किसी से कोई विवाद है, हो सकता है कि इस मामले को लेकर स्कूल के गेट पर फायरिंग की गई हो। हालांकि मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है। मेरा काम स्कूल को संभालना है। स्कूल के गेट और दीवार पर करीब 20 राउंड फायरिंग हुई है। गेट और स्कूल की दीवार पर गोलियों के निशान मिले हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मुझे गार्ड ने सुबह करीब 6 बजे फोन पर सुबह इसकी जानकारी दी थी। गार्ड ने बताया कि गोली चलने के दौरान वो वॉशरूम में था। स्कूल के 25 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसी पहले कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल के मालिक मोतिहारी के रहने वाले राजीव रंजन हैं। स्कूल के गार्ड ने कहा- मुझे लगा किसी की गाड़ी खराब हुई होगी, आवाज आ रही वहीं, स्कूल के गार्ड नूनू सिंह ने बताया कि मैं सुबह करीब 4 बजे बाथरूम गया था। अंदर ही था, तब कुछ आवाज आई। मैंने सोचा कि बाहर सड़क है, किसी गाड़ी में कोई खराबी आई होगी, तो आवाज आ रही है। इसके बाद मैं बाथरूम से निकलकर अपनी सीट पर आकर बैठ गया। नूनू सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे मैंने स्कूल के गेट पर गोली चलने का निशान देखा। इसके बाद मैंने अपने साथी गार्ड को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्टाफ ने स्कूल मैनेजमेंट को गोली चलने की जानकारी दी।
अब जानिए, स्कूल के गेट पर चिपकाए गए पर्ची में क्या लिखा है स्कूल के गेट पर चिपकाए गए पर्ची में ऊपर ‘चेतावनी संदेश’ लिखा है। नीचे लिखा है, ‘परिचय के लिए संदेश भेज रहे हैं। ये बस एक धमकी है। तुमको समझाने के लिए कि 50 लाख रुपए तैयार रखो। अगली बार बात करने के लिए संपर्क नहीं किया जाएगा. बस रुपए तैयार रखो। तुम्हारे एक-एक गतिविधियों पर हमारी नजर है। देश से लेकर प्रदेश तक तुमको कोई नहीं बचाएगा। होशियारी करने की कोशिश करोगे तो सारा गोली शरीर में उतार देंगे। दिमाग खोल दिया जाएगा।’ एसडीपीओ बोलीं- अपराधियों की पहचान की कोशिश जारी है एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि चंद्रशील विद्यापीठ के गेट पर 17 से 18 राउंड फायरिंग हुई है। ये रेसिडेंशियल स्कूल भी है। घटनास्थल से चार से पांच राउंड खोखा बरामद हुआ है। साथ ही स्कूल के गेट पर एक पर्ची भी चिपकाई गई है, जिसमें 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की बात लिखी गई है। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने एफएसएल की टीम को बुलाया है। तकनीकी और आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी दिख रहे हैं। दोनों नकाबपोश हैं, हेलमेट पहने हुए हैं। दोनों हेलमेट पहने हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *