Headlines

जानलेवा हमले के मामले में भागा आरोपी गिरफ्तार:सरकारी जमीन विवाद में हुई थी झड़प, कोर्ट ने जारी किया था वारंट




शेखपुरा पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। केवटी थाना पुलिस ने शेखपुरवा गांव में गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी कर उसे पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बद्री सिंह के बेटे अरुण सिंह के तौर पर हुई है। इस छापेमारी की अगुवाई केवटी थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने की। दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान हुई थी घटना पुलिस को अरुण सिंह की तलाश 2015 से थी। वह शेखपुरवा गांव में हुए एक जानलेवा हमले के केस में फरार चल रहा था। यह घटना गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान हुई थी। इस झड़प में गांव के अशोक राम और छोटन राम के साथ मारपीट हुई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच शेखपुरा जेल भेजा गया पुलिस सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि आरोपी पुलिस से पकड़े जाने के डर से छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए कई बार छापेमारी की। लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। लंबे समय तक उसकी गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ इश्तेहार वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद अरुण सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *