Headlines

सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने PK को बताया 'फूटा ढोल':शहर का जायजा लेने निकले, कचहरी ढाला से सुपरमार्केट तक घूमे




सहरसा विधायक आईपी गुप्ता शुक्रवार रात शहर की सड़कों पर पैदल घूमते दिखे। विधायक कचहरी ढाला से पैदल निकलकर सुपरमार्केट तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रास्ते में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और शहर की स्थिति, सड़क, यातायात सहित कई समस्याओं पर बातचीत की। पैदल घूमने के दौरान विधायक ने आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने शहर की मौजूदा स्थिति को करीब से देखने और लोगों से सीधे बात करने की बात कही। विधायक के इस तरह पैदल शहर घूमने से रास्ते में मौजूद लोगों की भी उनसे बातचीत हुई। ‘PK के बयानों का नहीं दिख रहा असर’ इसी दौरान बिहार की राजनीति में चल रही बयानबाजी को लेकर विधायक आईपी गुप्ता ने जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर पर निशाना साधा। उन्होंने प्रशांत किशोर को ‘फूटा हुआ ढोल’ बताते हुए उनके बयानों पर सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि प्रशांत किशोर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन उनके बयानों का कोई असर नहीं दिख रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रशांत किशोर को ‘बेचारा’ कहे जाने के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इसके जवाब में प्रशांत किशोर ने पलटवार करते हुए कहा था कि बिहार को सुधारने के संकल्प के सामने उनके पास कोई चारा नहीं है। उन्होंने कहा था कि वे बिहार को कथित अपराधी के हाथों में छोड़ नहीं सकते, इसलिए वे ‘बेचारे’ हैं। प्रशांत किशोर को बताया ‘फूटा हुआ ढोल’ प्रशांत किशोर के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने उन पर निशाना साधा और उन्हें ‘फूटा हुआ ढोल’ बताया। विधायक के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में चल रही बयानबाजी के और तेज होने के संकेत मिले हैं। खासकर जन सुराज और सत्तारूढ़ खेमे के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *