![]()
भागलपुर के उत्तम हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे बाद खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, उत्तम की हत्या उसकी पत्नी से अवैध संबंध के चलते दो लाख रुपए में हायर किए गए दो शूटरों से कराई गई थी। वारदात से पहले मास्टरमाइंड सरोज भारती शूटरों के साथ मिलकर उत्तम की कई दिनों तक रेकी कर रहा था। पुलिस ने कटिहार से दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक बाइक, मोबाइल फोन और 1500 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। मुख्य मास्टरमाइंड सरोज भारती की तलाश जारी है। 10 सितंबर को पचरुखी मोड़ के पास मारी गोली घटना 10 सितंबर की है। उत्तम यादव ससुराल से लौट रहा था। इसी दौरान इसीपुर से कहलगांव जाने वाले मार्ग पर पचरुखी मोड़ के पास शूटरों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से उत्तम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी से अफेयर को लेकर पहले भी हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार, उत्तम कुमार यादव का सरोज भारती की पत्नी से अफेयर था। इसी बात को लेकर उत्तम और सरोज के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। पुलिस का कहना है कि उत्तम के नहीं मानने पर सरोज ने उसकी हत्या की साजिश रची और दो लाख रुपए में दो शूटरों को हायर किया। तीन-चार दिन तक बाइक से करते रहे रेकी पुलिस के मुताबिक, वारदात से पहले सरोज भारती और दोनों शूटर बाइक से उत्तम की लगातार रेकी कर रहे थे। गिरफ्तार शूटरों ने पूछताछ में बताया कि तीन-चार दिनों तक उन्होंने उत्तम की गतिविधियों पर नजर रखी। 10 सितंबर को भी वे उसका पीछा कर रहे थे। जब उत्तम पचरुखी मोड़ की तरफ जाता दिखाई दिया तो सरोज भारती बाइक से उतर गया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। इसके बाद दोनों शूटरों ने पचरुखी मोड़ के पास सुनसान जगह देखकर उत्तम को गोली मार दी। कटिहार से दोनों शूटर गिरफ्तार पुलिस ने मामले में कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के शाब्बल्ली यादव के बेटे प्रद्युम्न यादव और कटिहार के अहमदाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मद शमशेर के बेटे मोहम्मद लालू को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 1500 रुपए नकद बरामद हुए हैं। SSP ने बताया कैसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक घटना के बाद 11 सितंबर को मृतक की पत्नी के फर्द बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी की निगरानी में एसडीपीओ-2 कहलगांव, इसीपुर और बाराहाट थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम को शामिल कर विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कटिहार में कार्रवाई की और दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। भागलपुर SSP प्रमोद कुमार ने 36 घंटे बाद प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी और जांच की जानकारी दी। मास्टरमाइंड सरोज भारती की तलाश जारी पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने सरोज भारती की संलिप्तता की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, सरोज साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस हत्या की साजिश और इसमें शामिल अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है।
Source link
भागलपुर-10 लाख में हुई थी उत्तम हत्याकांड की डील:2 लाख एडवांस, 5 दिन तक रेकी, हत्या कराने वाले की पत्नी से अवैध संबंध था
