![]()
भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 29.85 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा नशीला पदार्थ और 52,650 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाहर से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ लाकर स्थानीय स्तर पर बेचते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर किसी व्यक्ति के कुछ नशीला पदार्थ नदी में फेंकने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब सप्लाई से जुड़े लोगों और स्थानीय नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। नदी किनारे नशीले पदार्थ की बिक्री की मिली सूचना SSP प्रमोद कुमार के निर्देश पर जिले में ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि कहलगांव थाना क्षेत्र के आनंदीपुर पुल के पास नदी किनारे संदिग्ध तरीके से नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना का सत्यापन करने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और मौके पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही भागने लगे लोग पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 29.85 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ और 52,650 रुपए नकद मिले। पुलिस ने मौके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया- नदी में फेंका गया कुछ नशीला पदार्थ शनिवार को SSP प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस जगह छापेमारी की गई, वह नदी किनारे संदिग्ध स्थान था। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि वहां दो-तीन लोग नशीले पदार्थ का कारोबार कर रहे हैं। SSP के अनुसार, छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास नशीले पदार्थ की मात्रा बरामदगी से अधिक होने की संभावना थी। पुलिस टीम को देखते ही किसी व्यक्ति ने कुछ अन्य नशीला पदार्थ नदी में फेंक दिया, जिसके कारण बरामदगी कम रह गई। बाहर से लाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री की जांच पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी बाहर से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ लाकर स्थानीय स्तर पर उसकी बिक्री करते थे। पुलिस को यह सूचना भी मिली है कि नशीला पदार्थ ट्रेन के माध्यम से बाहर से लाया जाता था। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को नशीला पदार्थ कहां से मिलता था और स्थानीय स्तर पर किन लोगों को इसकी बिक्री की जाती थी। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र कुमार मंडल, राहुल कुमार उर्फ देवा और शिवशंकर यादव के रूप में हुई है। राहुल कुमार उर्फ देवा के पिता पप्पू यादव और शिवशंकर यादव के पिता योगेंद्र यादव बताए गए हैं। दोनों नवगछिया क्षेत्र के परबत्ता-गोपालपुर इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। जितेंद्र कुमार मंडल और अन्य आरोपियों के स्थानीय संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की सप्लाई और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Source link
भागलपुर में ब्राउन शुगर जैसा नशीला पदार्थ बेचते 3 गिरफ्तार:29.85 ग्राम बरामद; 52,650 रुपए मिले, ट्रेन से बाहर से नशा लाकर करते थे सप्लाई
