![]()
अररिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। शनिवार को अररिया आरएस थाना पुलिस ने 103.21 ग्राम स्मैक के साथ दो बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अररिया-फारबिसगंज फोरलेन पर हड़िया टोल प्लाजा के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अररिया से स्मैक की एक बड़ी खेप फारबिसगंज की ओर जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जल्दी कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा के पास गाड़ियों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान तेज रफ्तार अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोगों को रोकने का इशारा किया गया, तो वे भागने की कोशिश करने लगे। स्मैक बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया पुलिस बल की सतर्कता से दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार तस्करों की जांच में उनके पास से 103.21 ग्राम स्मैक, एक अपाचे मोटरसाइकिल (बीआर 38 एन 8838), दो मोबाइल फोन और 13,500 रुपये नकद मिले। गिरफ्तार आरोपियों में मो. अरशद फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिण वार्ड नंबर एक का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी मो. आजाद फारबिसगंज के कुढेली वार्ड नंबर चार का निवासी है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अररिया आरएस थाना में केस दर्ज किया गया है। इस छापेमारी टीम का नेतृत्व थानेदार अंकुर कर रहे थे। टीम में सब इंस्पेक्टर विजय कुमार, सौदागर कुमार, सुमित कुमार और हथियारबंद पुलिसकर्मी शामिल थे। नशीले पदार्थों के कारोबारियों को छोड़ा नहीं जाएगा – SDPO एसडीपीओ ने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। मिली गुप्त सूचना पर हुई इस कार्रवाई में स्मैक बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और अन्य शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी हाल में नशीले पदार्थों के कारोबारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। अररिया पुलिस का यह अभियान जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Source link
अररिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार में 2 स्मैक तस्कर पकड़े:103 ग्राम स्मैक, बाइक और 13500 रुपए कैश मिला
