Headlines

Vellore Church Roof Collapse Accident


वेल्लोर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
'चर्च ऑफ साउथ इंडिया' नाम की यह चर्च काटपाडी के पास मंडी कृष्णपुरम में बन रही है। - Dainik Bhaskar

‘चर्च ऑफ साउथ इंडिया’ नाम की यह चर्च काटपाडी के पास मंडी कृष्णपुरम में बन रही है।

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में गुरुवार को निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा कटपाडी के पास मंडी कृष्णापुरम में हुआ। मजदूर चर्च की छत के लिए कंक्रीट डाल रहे थे, तभी स्लैब गिर गया।

हादसे में 11 मजदूर घायल हुए हैं। जिन्हें वेल्लोर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और पड़ोसी आंध्र प्रदेश के चित्तूर के एक अस्पताल में भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि यह इमारत चर्च ऑफ साउथ इंडिया के लिए बनाई जा रही थी। तभी 20 फुट ऊंचा स्टील मचान और सपोर्ट फ्रेमवर्क अचानक ढह गया। इससे मजदूर भारी कंक्रीट और मलबे के नीचे दब गए।

हादसे के बाद अरक्कोनम से नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीम भी मौके पर पहुंची, और जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग के साथ मिलकर मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला।

हादसे की 2 तस्वीरें…

हादसे की जांच के लिए बनेगी कमेटी

वेल्लोर की जिला कलेक्टर के मुताबिक घायलों में से 8 मजदूरों की हालत स्थिर है। हादसा क्यों हुआ, इसकी वजह पता लगाने के लिए जांच समिति बनाई जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि चर्च बनाने के लिए बिल्डर ने सभी जरूरी मंजूरियां और बिल्डिंग परमिट लिए थे या नहीं।

—————–

ये खबरें भी पढ़ें…

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल: चश्मदीद बोले- स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था

गांधीनगर के पास कुडासन इलाके में 9 सितंबर रात करीब 9 बजे निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। पहले खबर आई थी कि हादसा क्रेन के गिरने से हुआ है। 100 टन वजनी स्लैब गिरने से नीचे काम कर रहे कई मजदूर दब गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ‘बॉस्की द एंपायर’ कमर्शियल मॉल नाम के इस प्रोजेक्ट में दो बिल्डिंग को जोड़ने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

दिल्ली में अवैध निर्माण वाली इमारतों पर बुलडोजर चलेगा, PG ढहने से 7 की मौत हुई थी, अबतक 5 अरेस्ट

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए हैं। सीएम ने MCD को अवैध PG हॉस्टलों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।