48 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

माउंट मिजहिरगी पर हुए हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबे लोगों की तलाश के लिए 50 से ज्यादा बचावकर्मी रेस्क्यू में लगे हैं।
रूस के उत्तरी काकेशस इलाके में स्थित माउंट मिजहिरगी पर रविवार शाम हिमस्खलन हुआ। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में 11 पर्वतारोहियों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग किसी तरह सुरक्षित नीचे उतर आए, लेकिन 6 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव दल उनकी तलाश में जुटा हुआ है।
जब हादसा हुआ उस समय 33 पर्वतारोहियों का एक समूह पहाड़ पर चढ़ाई कर रहा था। अचानक पहाड़ से बड़ी मात्रा में बर्फ खिसककर उनके ऊपर आ गिरी, जिससे कई लोग बर्फ के नीचे दब गए।
माउंट मिजहिरगी पर हुए हिमस्खलन की तस्वीरें


6 लापता पर्वतारोहियों की तलाश जारी
लापता पर्वतारोहियों को खोजने के लिए 50 से ज्यादा बचावकर्मी अभियान में जुटे हैं। पहाड़ी इलाका बेहद कठिन है और वहां दोबारा हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस वजह से बचाव दलों को सावधानी के साथ अभियान चलाना पड़ रहा है।

माउंट मिजिरगी कहां है?
माउंट मिजिरगी रूस के नॉर्थ कॉकेशस क्षेत्र में स्थित है। यह काबार्डिनो-बालकारिया के पर्वतीय इलाके की प्रमुख ऊंची चोटियों में शामिल है। यहां का ऊंचाई वाला और कठिन भूभाग पर्वतारोहियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है।
———————-
यह खबर भी पढ़ें…
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, 50 हजार फीट तक राख उड़ी: 58 इंटरनेशनल समेत 301 फ्लाइट डिले

इंडोनेशिया के माउंट अनाक क्राकाटोआ में रविवार को जोरदार विस्फोट हुआ। ज्वालामुखी से निकली राख करीब 50 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंच गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

