![]()
भोपाल के हमीदिया अस्पताल समेत अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टर्स स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास की ओर ज्ञापन देने निकले, लेकिन पुलिस ने हमीदिया के पास उन्हें रोक लिया और वाटर कैनन चलाया। इसकी चपेट में आने से कई छात्र घायल हो गए। इस दौरान पुलिस और इंटर्न डॉक्टर्स के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन के कारण कमला पार्क, शाहजहानाबाद सहित आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हुआ। मौके पर करीब 4-5 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो गया। ₹14,337 मिल रहा स्टाइपेंड, ₹30 हजार की मांग इंटर्न डॉक्टर्स के मुताबिक, उन्हें फिलहाल ₹14,337 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है। वे इसे बढ़ाकर कम से कम ₹30 हजार प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने स्टाइपेंड बढ़ाने का मौखिक आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक राशि नहीं बढ़ाई गई। जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, नहीं उठेंगे छात्र-छात्राओं ने रात का खाना प्रदर्शन स्थल पर ही मंगवाया। खाना खाने के बाद वे फिर प्रदर्शन पर बैठ गए। स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांग पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे मौके से नहीं हटेंगे। उन्होंने रात भी प्रदर्शन स्थल पर बिताने की तैयारी कर ली है। कल MP के अस्पतालों में OPD बंद रखने का ऐलान डॉ. अक्षत सोनी ने बताया कि इंटर्न डॉक्टर्स के समर्थन में मंगलवार को मध्यप्रदेश के अस्पतालों में OPD बंद रहेगी। इससे मरीजों को मिलने वाली नियमित ओपीडी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय ने कहा- दमन हुआ तो प्रदेश के डॉक्टर एकजुट होंगे। इधर, JDA और IMA JDN ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। डॉ. अक्षत सोनी ने मंगलवार को प्रदेशभर में OPD बंद रखने की घोषणा की है। हालांकि, इमरजेंसी और गंभीर मरीजों की सेवाएं जारी रहेंगी। कलेक्टर से बातचीत, लिखित आश्वासन पर अड़े डॉक्टर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से बातचीत की और ट्रैफिक खोलने की अपील की। कुछ समय के लिए सड़क का एक हिस्सा खाली भी कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बाद में फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि, कलेक्टर ने कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया। भोपाल के लोग कई घंटे जाम में फंसे रहे जाम में लोग एक से तीन घंटे तक फंसे रहे। ऑटो चालक मोहम्मद आमिर ने कमाई प्रभावित होने की बात कही, जबकि रैपिडो चालक राकेश चंद्रवंशी को 7-8 राइड कैंसिल करनी पड़ीं। नितिन साहू बच्चों को ट्यूशन से लेने नहीं जा सके और मुकेश यादव बहन के एडमिशन के लिए हमीदिया नहीं पहुंच पाए। पांचवीं के छात्र अवीक सूर्यवंशी ने जाम में फंसे होने के दौरान कार में ही ऑनलाइन क्लास की। प्रदर्शन की ये तस्वीरें देखिए…
इंटर्न डॉक्टर्स के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
