मंडी गोबिंदगढ़ में पंजाबी सिंगर निंजा ने कहा- मुझे पता चला है कि साउंड ऑपरेटर्स मेरे खिलाफ धरने पर बैठने वाले हैं।
पंजाबी सिंगर निंजा और साउंड ऑपरेटर्स के बीच शुरू हुआ विवाद थमने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। बटाला में रंगला पंजाब कार्यक्रम के दौरान निंजा का माइक दो-तीन बार बंद हो गया था। इससे नाराज निंजा ने मंच से साउंड ऑपरेटर को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद पंजाब
.
अब मंडी गोबिंदगढ़ में सखी शक्ति मेले के दौरान निंजा ने माफी मांगने के बजाय साउंड ऑपरेटर्स पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि साउंड ऑपरेटर्स का अपना भाईचारा है और वे उनके खिलाफ धरने पर बैठने वाले हैं।
निंजा ने कहा कि गर्मियों में काम कम रहता है और खाली दिमाग शैतान का घर होता है। निंजा के इस बयान के बाद उनका वीडियो वायरल हो गया और विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट….

28 अगस्त को बटाला की दाना मंडी में आयोजित रंगला पंजाब प्रोग्राम में निंजा साउंड ऑपरेटर को बोलते हुए।
शो के बीच माइक बंद होने से शुरू हुआ विवाद
इस पूरे मामले की शुरुआत 28 अगस्त को बटाला की दाना मंडी में आयोजित रंगला पंजाब प्रोग्राम से हुई थी। निंजा लाइव परफॉर्म कर रहे थे, तभी बीच शो में उनका माइक दो तीन बार बंद हो गया। जिससे निंजा भड़क गए। उन्होंने भरी महफिल में साउंड ऑपरेटर को जमकर खरी-खोटी सुना डाली।
उन्होंने कहा कि
बटाला वालों मैं आपसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मेरी माइक की आवाज ही बंद कर दी गई है। अगर अब आवाज रुकी तो मैं बिना माइक के अकेले ही गाऊंगा या फिर गाऊंगा ही नहीं। मैं प्रबंधक कमेटी से भी माफी चाहता हूं, क्योंकि एक सिंगर का गाते वक्त बहुत जोर लगता है और मैं नहीं चाहता कि ऐसा दोबारा हो।

बटाला में हुए इस विवाद के बाद उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ। इसके बाद पंजाब के सभी साउंड ऑपरेटर्स भड़क गए और उन्होंने निंजा से माफी मांगने को कहा। लेकिन उस वक्त भी निंजा ने माफी नहीं मांगी।

2 सितंबर को मंडी गोबिंदगढ़ में मंच से बोलते हुए निंजा।
निंजा बोले- खाली दिमाग शैतान का घर
बटाला विवाद के अब 2 सितंबर को मंडी गोबिंदगढ़ के खालसा स्कूल ग्राउंड में हुए सखी शक्ति मेला कार्यक्रम के बाद फिर से निंजा चर्चा में आ गए। निंजा ने यहां माफी मांगने के बजाय मंच से ही साउंड वालों पर तंज कस दिया।
उन्होंने कहा कि
मुझे पता चला है की साउंड ऑपरेटर ये अपना ही भाईचारा है, जो मेरे खिलाफ धरने पर बैठेने वाला है। हम तो रोज मिलने वाले लोग हैं। मुझे पता है कि गर्मियों में काम ठंडा (कम) रहता है और खाली दिमाग शैतान का घर होता है।

उन्होंने कहा कि जब सर्दियों में भी काम का सीजन आएगा, तो आप भी भूल जाओगे कि हमें किसी ने कुछ कहा था या हमने किसी को कुछ कहा था। इसलिए सब लोग मिल-जुलकर और मजे में रहो। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में लगे साउंड की तारीफ की और लोगों को कहा ताली बजा दो।

************
ये खबर भी पढ़ें:
पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा का पत्नी से तलाक: 5 साल पहले शादी की थी; लिखा- एक्स वाइफ और महिला का सम्मान करना मर्दानगी

पंजाबी सिंगर व एक्टर परमीश वर्मा ने आखिरकार अपनी शादी और तलाक को लेकर चल रही चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ दी है। परमीश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया कि वह अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक ले चुके हैं। एक्स-वाइफ और जिंदगी की महिला का सम्मान करना ही मर्दानगी है।(पढ़ें पूरी खबर)
