Headlines

PM Modi Vadodara Gen-Z Event | Registration Full


वडोदरा30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के वडोदरा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम होने जा रहा है। पीएम का यह कार्यक्रम कई प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का है, लेकिन इसमें जेन-जी का पीएम से सीधा संवाद भी होगा। इसीलिए इस बार पीएम का स्टेज भी न्यू थीम पर डिजाइन किया गया है।

पीएम के मंच के साथ एक विशेष ‘वाय’ शैप में रैंप बनाया गया है, जिसके चारों ओर युवा बैठेंगे। मोदी रॉकस्टार स्टाइल में रैंप पर चलेंगे और जनरेशन-जेड के छात्रों और पेशेवरों से बातचीत करेंगे।

एक घंटे में फुल हो गईं सीटें

इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का अरेंजमेंट किया गया है। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल सुबह 10:30 बजे खोला गया और महज एक घंटे के भीतर ही सभी सीटें फुल हो गईं थीं।

इस स्टेज पर चलते हुए पीएम मोदी युवाओं से संवाद करेंगे।

इस स्टेज पर चलते हुए पीएम मोदी युवाओं से संवाद करेंगे।

सीट न पाने वालों से डिप्टी सीएम ने माफी मांगी

पीएम को सुनने और इस खास अवसर का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। जिन लोगों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। उन्हें कार्यक्रम में क्यूआर कोड से एंट्री मिलेगी।

रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही युवाओं का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला और देखते ही देखते सभी सीटें बुक हो गईं।

रजिस्ट्रेशन फुल होने के चलते कई युवा कार्यक्रम में जगह नहीं बना पाए हैं। इसे लेकर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए माफी मांगी है।

वडोदरा में साबरमती नदी के पास तैयार हो रहा पीएम मोदी का मंच।

वडोदरा में साबरमती नदी के पास तैयार हो रहा पीएम मोदी का मंच।

करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे पीएम

पीएम मोदी मंगलवार को एक दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े करोड़ों रुपए के कई विकास प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद नवसारी जाएंगे। नवसारी में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

———————-

ये खबर भी पढ़े…

पीएम मोदी की 13 साल बाद श्रीराम कॉलेज में स्पीच:कहा- मैंने लाल किले से होम्योपैथी की गोली दी

प्रधानमंत्री शनिवार शाम मेट्रो से सफर कर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे। उन्होंने कॉलेज के 100वें स्थापना दिवस पर जेन-जी छात्रों के बीच 48 मिनट स्पीच दी। पीएम मोदी ने कहा कि आपकी लैंग्वेज में कहूं तो इस कॉलेज के पूर्व छात्र OG (ओरिजनल गैंग्स्टर) हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।