![]()
दिल्ली के ईस्ट दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज-3 में एक व्यक्ति की लाठी और रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। यह इलाका न्यू अशोक नगर थाने के तहत आता है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के वक्त पास में एक बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। गार्ड ने बताया कि, दो आरोपी आए थे। उन्होंने पहले झगड़ा किया मैंने बचाने की कोशिश की तो मुझे भी धमकी दी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
Source link
दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या:आरोपियों ने लाठी-रॉड से हमला किया; बचाने आए गार्ड को भी धमकी दी
