Headlines

भागलपुर में पशुओं के लिए रखे चारा में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं




भागलपुर के नाथनगर में शुक्रवार की देर रात पशुओं के लिए रखे गए चारा में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। घटना पुरानीसराय मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि पुरानीसराय में मवेशियों के चारे के लिए रखे गए डांट के टाल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना में किसान मगनदेव पंडित के चारे का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। टाल के समीप से गुजर रहे एक कार के ड्राइवर ने लोगों को आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने चारे के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने की 2 तस्वीरें देखिए ‘सोने की तैयारी में था, तभी कार सवार ने घटना की जानकारी दी’ स्थानीय निवासी सुदेव मंडल ने बताया कि सभी लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी कार से गुजर रहे व्यक्ति ने आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर चारे का टाल पूरी तरह धधक रहा था। यह मगनदेव पंडित का डांट का टाल था। नुकसान तो हुआ ही है, आधा जल गया और आधा बचा है। सबसे अधिक चिंता पास से गुजर रहे 11 हजार केवी के बिजली तार को लेकर थी। लोगों को आशंका थी कि यदि आग बिजली के तार तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। किसान मगनदेव पंडित ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें फोन के माध्यम से मिली, जिसके बाद वे मोटरसाइकिल से घटनास्थल की ओर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चारे के टाल में करीब 10 बीघा क्षेत्र का चारा रखा गया था और इसमें लगभग 10 से 15 हजार रुपये की लागत लगी थी। आग लगने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। असमाजिक तत्वों की ओर से आग लगाए जाने की आशंका स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि आग किसी असामाजिक तत्व द्वारा लगाई गई हो सकती है, लेकिन किसी व्यक्ति को आग लगाते हुए देखने की पुष्टि नहीं हुई है। सुदेव मंडल ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले एक संदिग्ध व्यक्ति इलाके में घूम रहा था। एक युवक बिना कपड़ों के घूम रहा था और महिलाओं द्वारा पूछे जाने पर चारा चोरी करने की बात कह रहा था। हालांकि आग उसी व्यक्ति ने लगाई, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। किसान ने भी किसी पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से घटना की जांच कर आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *