![]()
लखीसराय में सोशल मीडिया पर जन्मदिन पार्टी के दौरान अवैध हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के मामले में सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई की और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में नामजद तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। आर्म्स एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज गिरफ्तार दोनों युवकों को शुक्रवार शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में रहाटपुर गांव निवासी बबन पासवान के बेटे आशीष कुमार, शंकर साह के बेटे साहिल कुमार और राजाराम साह के बेटे सचिन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के बयान पर थाना में FIR नंबर 206/26 दर्ज की गई है। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धारा 25(9)25 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तीन सितंबर की रात रहाटपुर गांव के एक बगीचे में जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी। पार्टी में कई युवक मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इस दौरान साउंड सिस्टम पर बज रहे गाने की धुन पर युवक नाच रहे थे। इसी दौरान वीडियो बनाया गया, जिसमें आशीष कुमार, साहिल कुमार और सचिन कुमार के हाथ में कथित रूप से अवैध हथियार दिखाई दे रहे थे। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। जिला सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम से मिली जानकारी, तकनीकी सबूत और पूछताछ के बाद वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की गई। जांच में मामला रहाटपुर गांव से जुड़ा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने जल्दी कार्रवाई की और आशीष कुमार व साहिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब वीडियो में दिख रहे कथित हथियार को बरामद करने के साथ पार्टी में मौजूद अन्य युवकों की भूमिका की भी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Source link
बर्थडे पार्टी में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, 2 गिरफ्तार:लखीसराय में तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
