Headlines

किशनगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट:चॉकलेट-बिस्कुट का लालच देकर घर ले गया, मेडिकल-फोरेंसिक जांच शुरू




किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र के कुचियाबाड़ी में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने गांव के भादरू, पिता खुदन लाल सिंह, के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। खेलने के दौरान बच्ची को घर ले जाने का आरोप शिकायत के मुताबिक, घटना 4 सितंबर की शाम करीब चार बजे की है। बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे चॉकलेट और बिस्कुट देने का लालच दिया और अपने घर ले गया। आरोप है कि घर के अंदर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद परिजनों को बताई घटना परिजनों के अनुसार, घर लौटने के बाद बच्ची ने दर्द की शिकायत की। पूछताछ करने पर उसने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची की मां सदर थाना पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी ने धमकी देने का भी आरोप बच्ची की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने बच्ची को धमकी भी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल और फोरेंसिक जांच कराएगी पुलिस सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *