Headlines

शेखपुरा में करंट लगने से मजदूर की मौत:ग्रामीणों ने गली में देखा शव, 4 बच्चों का पिता था मृतक




शेखपुरा में करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। घटना बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के कोइरी बीघा गांव की है। मृतक की पहचान बीघा गांव निवासी सुरेश महतो के बेटे विनोद महतो (45) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह लोगों ने गली में विनोद का शव देखा। मृतक के भाई ने बताया कि कल रात विनोद पेशाब करने घर से गली में निकले थे। तभी वे बिजली के खंभे से गिरे करंट वाले तार की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दीवार पेंटिंग का काम करके जलाता है परिवार विनोद के परिवार में दुख का माहौल बन गया है, जबकि पूरे गांव में उदासी छा गई। विनोद की तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी एक बेटी दिव्यांग है। वह प्लंबर और दीवार पेंटिंग का काम करके परिवार का गुजारा करते थे। अब परिवार का सहारा छिन गया है। मिशन थानाध्यक्ष आदित्यरंजन ने बताया कि करंट लगने के बाद परिवार के लोग विनोद महतो को सुबह रेफरल अस्पताल ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *