![]()
नवादा में कांग्रेस ने राहुल गांधी पर दर्ज FIR के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। यह FIR SC-ST एक्ट के तहत राजनीतिक द्वेष और साजिश के आरोप में दर्ज की गई है। आक्रोश मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर भगत सिंह चौक तक गया, जहां एक नुक्कड़ सभा भी हुई। विरोध मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार तानाशाही पर उतर आई है। राहुल गांधी लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, गरीब सवर्णों और गरीबों के हक की आवाज उठा रहे हैं। झा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से घबराकर भाजपा सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमे दर्ज कर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। अनुसूचित जाति के उमाशंकर रजक ने कहा कि SC-ST कानून का राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राहुल गांधी को शोषितों और वंचितों के अधिकारों का सबसे बड़ा रक्षक बताया और उनके खिलाफ मुकदमे को हास्यास्पद कहा। अनुसूचित जाति जनजाति के कमलेश पासवान ने कहा कि यह झूठा मुकदमा राहुल गांधी का मेडल है। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमे दर्ज करने वाली RSS-BJP सरकार को पूरा दलित समाज जवाब देगा। पासवान ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी डरने वालों में से नहीं, बल्कि लड़ने वालों में से है। राहुल-प्रियंका ब्रिगेड सेना के प्रदेश सचिव संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी, उत्तराखंड में एक कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा और RSS के लोग दलित विरोधी मानसिकता के साथ भेदभाव और छुआछूत बढ़ा रहे हैं। यह अपमान पूरे दलित समाज का अपमान है। विरोध मार्च में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि रजनीकांत दीक्षित , युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार , गरीबन मुखिया , छोटेलाल यादव , हिसुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार , इंटक के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार , अनुसूचित जाति जनजाति के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार , भारत यात्री नवीन पासवान , सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा , रामाशीष कुमार ,रोह प्रखंड अध्यक्ष संतोष राजवंशी , नवादा प्रखंड अध्यक्ष रामजन्म सिंह , वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार। , रजौली प्रखंड अध्यक्ष कुंदन दीप , जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अरविंद कुमार , रविंद्र कुमार , कृष्णा चौधरी , अनु सिंह , शिव शंकर , सेवा दल के सुरेंद्र कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे
Source link
राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च:नवादा में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारा लगाया
