![]()
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मोतिहारी के गांधी मैदान और बापू सभागार में मोतिहारी महोत्सव एवं कृषि, पशुपालन और मत्स्य उद्यमी उन्नति मेले की शुरुआत करेंगे। CM और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान जिले को 300 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देंगे, जिसमें विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब दो बजे पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से गांधी मैदान पहुंचेंगे और मुख्य समारोह में शामिल होंगे। गांधी मैदान में मुख्यमंत्री विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ विभिन्न विभागों की उपलब्धियों से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे बापू सभागार पहुंचकर उद्यमी उन्नति मेले का भी उद्घाटन करेंगे। महोत्सव के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गांधी मैदान में मुख्य मंच को सजाया गया है और उद्घाटन-शिलान्यास से जुड़े शिलापट्ट स्थापित किए गए हैं। शहर के राजा बाजार से कचहरी चौक और गांधी मैदान तक कई स्थानों पर तोरण द्वार भी बनाए गए हैं। उन्नति मेले में 200 लगाए गए स्टॉल बापू सभागार में आयोजित कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य मेले तथा उद्यमी उन्नति मेले में 200 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। तीन दिवसीय कृषि मेले के लिए लगभग 100 स्टॉल हैं, जबकि 17 सितंबर तक चलने वाले उद्यमी उन्नति मेले में भी 100 से अधिक स्टॉल शामिल हैं। इन मेलों में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, वानिकी और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय लीची अनुसंधान संस्थान, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालयों तथा विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों के स्टॉल भी प्रमुख आकर्षण होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। बिना जांच किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान मार्ग पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मीयों की हुई तैनाती सुरक्षा व्यवस्था की कमान बगहा और बीएमपी पटना से बुलाए गए अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस संभाल रही है। कुल 12 एसडीपीओ के नेतृत्व में 100 इंस्पेक्टर, 200 दारोगा, 200 जमादार तथा एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यानी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा में करीब 1,500 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान मोर्चा संभालेंगे। जिला प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा से लेकर यातायात और कार्यक्रम संचालन तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री के आगमन और महोत्सव के भव्य शुभारंभ पर टिकी हैं। CM ने केंद्र से की 11000 करोड़ रुपए की डिमांड मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़-सिंचाई से जुड़ी योजनाओं के लिए केंद्र सरकार के सामने 11000 करोड़ रुपए की डिमांड रखी। सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ मीटिंग में मुख्यमंत्री ने ये डिमांड रखी। मुख्यमंत्री ने इस फंड से पेडिंग हाई डैम से लेकर इंद्रपुरी व कोसी-मेची लिंक परियोजना तक को पूरा कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश से जल समझौता के रिन्युअल में बिहार के हितों का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके लिए राष्ट्रीय गाद प्रबंधन नीति भी बने। बैठक में उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। खास बातें
Source link
मोतिहारी महोत्सव का आज CM करेंगे उद्घाटन:300 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बापू सभागार में लगाए गए 200 स्टॉल
