![]()
पटना के मरीन ड्राइव पर देर रात रफ ड्राइविंग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीर भी सहम गए। इस पूरी घटना का वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते और उसे जबरन कार में बैठाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। तेज रफ्तार में रेस लगा रही थीं दो गाड़ियां बताया जा रहा है कि देर रात दो गाड़ियां काफी तेज रफ्तार में एक-दूसरे को क्रॉस करते हुए रेस लगा रही थीं। इसी दौरान एक गाड़ी दूसरी गाड़ी को रगड़ते हुए आगे निकल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दूसरे पक्ष के युवक के साथ मारपीट हुई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हुंडई क्रेटा कार नंबर JH 10CZ 7767 से तीन-चार युवक बाहर निकले। युवकों ने दूसरे पक्ष के एक युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे जबरन अपनी गाड़ी में खींचकर बैठाने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। लिखित आवेदन मिलने पर कर सकती है कार्रवाई घटना के कारण कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल, इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने भी संबंधित थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया है। पुलिस को आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा सकती है।
Source link
पटना मरीन ड्राइव पर रफ ड्राइविंग को लेकर मारपीट:दूसरे पक्ष के युवक को पीटा, जबरन कार में बैठाने की कोशिश; वीडियो आया सामने
