Headlines

औरंगाबाद- वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत:खेत में धान की सोहनी कर रहे थे, अचानक बदला मौसम; लड़की भी झुलसी




औरंगाबाद के अंकोरहा पंचायत के महुली गांव में धान की सोहनी कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। पास में खेत में काम कर रही 18 वर्षीय लड़की भी झुलस गई। उसका इलाज डेहरी के एक निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। मृतक की पहचान रामविलास सिंह के पुत्र सुजय यादव(47) के रूप में हुई है। घटना माली थाना क्षेत्र की है। खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा परिजन के मुताबिक शनिवार की शाम करीब छह बजे सुजय यादव अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद आसमान में बिजली कड़कने लगी। इसी बीच अचानक वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से सुजय गंभीर रूप से झुलस गए। वज्रपात की चपेट में आने से रामाशीष सिंह की बेटी आशा कुमारी भी झुलस गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सुजय यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सुजय यादव की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह, जिला परिषद सदस्य अनिल यादव समेत अन्य लोग सदर अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *