Headlines

ब्रिज की सेफ्टी वॉल से टकराई बस,चार की मौत:खिड़कियां टूटने से यात्री नीचे गिरे; सड़क पर औंधे मुंह पड़ी रहीं लाशें, सायबर इंस्पेक्टर भी शामिल




राजगढ़ के ब्यावरा में शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे तेज रफ्तार बस भोपाल बायपास ब्रिज की सेफ्टी वॉल से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। मृतकों में कर्नाटक के साइबर इंस्पेक्टर समेत बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, बस कानपुर से इंदौर जा रही थी। ब्रिज के कर्व पर बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। टक्कर का सबसे ज्यादा असर बस के ऊपर वाले स्लीपर हिस्से में हुआ। खिड़कियां टूटने से वहां बैठे कुछ यात्री ब्रिज के नीचे जा गिरे। कुछ यात्री ब्रिज पर ही गिर गए। हादसे के बाद सड़क पर शव पड़े थे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… मृतकों में ड्राइवर और सायबर इंस्पेक्टर हादसे में जान गंवाने वालों में बस ड्राइवर और बेंगलुरु में पदस्थ सायबर इंस्पेक्टर रवि केबी (45) शामिल हैं। रवि केबी अपनी सायबर टीम के साथ एक आरोपी को पकड़ने इंदौर आ रहे थे। उनकी टीम के विश्वनाथ और रमेश नायक भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में 13 लोग शामिल हैं। इनमें जौनपुर, कानपुर, अलीगढ़, सीतापुर और बेंगलुरु के यात्री शामिल हैं। संख्या पुलिस या अस्पताल के रिकॉर्ड से मिलान के बाद ही अंतिम रूप से प्रकाशित की जानी चाहिए। चार गंभीर घायलों को किया रेफर सभी घायलों को ब्यावरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रेफर किया गया। सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुमन शर्मा, श्रीनिवास और केशव को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। इनमें सुरेंद्र प्रताप सिंह और सुमन शर्मा को भोपाल भेजा गया है। बस हादसे में 13 यात्री घायल घायलों में अमित कुमार प्रताप विनोद कुमार सिंह (40), मीनू सिंह (37), रक्षित सिंह (13), सुरेंद्र प्रताप सिंह (68), रवि शर्मा (42), पार्थ शर्मा (8), सुमन शर्मा (36), श्रीनिवास (50), केशव (28), रमेश नायक, सोनू (39) और विश्वनाथ (39) शामिल हैं। अमित कुमार प्रताप विनोद कुमार सिंह, मीनू सिंह और रक्षित सिंह जौनपुर के रहने वाले हैं। रवि शर्मा, पार्थ शर्मा और सुमन शर्मा कानपुर के हैं। श्रीनिवास, रमेश नायक और विश्वनाथ बेंगलुरु से हैं। केशव अलीगढ़ और सोनू सीतापुर के रहने वाले हैं। ब्रिज के कर्व पर संकेतक लगाने की बात हादसे की जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार और एसपी अमित तोलानी सिविल अस्पताल पहुंचे। दोनों ने घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। राज्यमंत्री नारायण सिंह ने बताया- ब्रिज के कर्व को लेकर संकेतक और ब्रेकर लगाने के संबंध में बात की जाएगी। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई और घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस जांच में ओवर स्पीड की बात एसपी अमित तोलानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा ओवर स्पीड के कारण होना लग रहा है। ब्रिज पर कर्व होने की वजह से बस के अनियंत्रित होने की आशंका है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी की जा रही है। ……………………………….. यह खबर भी पढ़ें स्कूटी सवार दादा और दो पोतियों समेत 4 की मौत रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के दादा और उनकी दो पोतियों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा भैरव बाबा मोड़ के पास हुआ। स्कूटी पर 55 वर्षीय विंध्यवासिनी तिवारी उर्फ बबलू अपनी दो पोतियों शिवी (4) और शक्ति (5) के साथ सवार थे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *