Headlines

कैमूर में मिठाई दुकानों पर रेड, 18 ठिकानों की जांच:रक्षाबंधन पर मिलावट रोकने भभुआ-मोहनिया में सघन जांच, जुर्माने की चेतावनी




रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के मद्देनजर कैमूर जिला प्रशासन मिलावटखोरी रोकने के लिए अलर्ट पर है। आम लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भभुआ सदर और मोहनिया अनुमंडल में मिठाई व खाद्य दुकानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 18 ठिकानों पर जांच की गई। भभुआ सदर के एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम ने दुकानों के निर्माण स्थलों, बिक्री काउंटरों, अग्निशामक यंत्रों, पेस्ट कंट्रोल और सफाई व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। प्रशासन ने मिठाइयों पर निर्माण (MFG) और ‘बेस्ट बिफोर’ तिथि प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया है। कुल 9 स्थानों पर सघन जांच की गई जांच के दौरान बासी मिठाइयों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मिलावटखोरी या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकान को सील किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मोहनिया अनुमंडल में एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी के नेतृत्व में कुल 9 स्थानों पर सघन जांच की गई। निरीक्षण में पाया गया कि बड़ी दुकानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता ताजा थी और अधिकांश मानकों का पालन किया जा रहा था। नियमानुसार जुर्माना लगाने का निर्देश हालांकि, कुछ दुकानों में कर्मचारियों द्वारा हेयर कैप और ग्लव्स न पहनने जैसी कमियां पाई गईं, जिस पर सख्त निर्देश जारी किए गए। जिन दुकानों के पास लाइसेंस नहीं मिला, उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने ठेले-रेहड़ी पर सड़क किनारे खुले में मक्खियों के बीच खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ऐसे विक्रेताओं पर नियमानुसार जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। प्रशासन ने बताया कि त्योहारों तक यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और जनता से भी मिठाई की गुणवत्ता व निर्माण तिथि जांचकर खरीदने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *