Headlines

IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Delhi MP UP Bihar Alert | Rajasthan Mumbai Weather


  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Delhi MP UP Bihar Alert | Rajasthan Mumbai Weather Uttarakhand Himachal

नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार के भागलपुर में बुधवार को 21 मजदूरों से भरी नाव पलट गई। सभी मजदूर पानी का कटाव रोकने के लिए रेत की बोरियां गंगा नदी किनारे डाल रहे थे।

इसी दौरान अचानक एक हिस्से का वजन ज्यादा होने पर नाव पलटकर गंगा में समा गई। सभी मजदूर नदी में गिर गए । रेस्क्यू टीम ने 20 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं एक मजदूर अभी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। चंदौली में मूसाखांड और लतीफशाह बांध ओवरफ्लो हो गए हैं, जिसके बाद उनके गेट खोल दिए गए हैं। लखीमपुर में शारदा नदी पर बने तमोलिन पुरवा बांध का एक हिस्सा कट गया। वहीं, महोबा के जिला अस्पताल में पानी भर गया और इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने लगा।

मध्य प्रदेश में पूर्वी हिस्से के बाद अब उत्तरी, पश्चिमी और मध्य हिस्सों में मानसून एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

तस्वीरें वाराणसी के BHU अस्पताल की हैं। बारिश के बाद घुटनों तक भरे पानी लोग मरीजों को कंधे पर बैठाकर ले जाते दिखे।

तस्वीरें वाराणसी के BHU अस्पताल की हैं। बारिश के बाद घुटनों तक भरे पानी लोग मरीजों को कंधे पर बैठाकर ले जाते दिखे।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर धारचूला-गुंजी के पास लैंडस्लाइड हो गई। सड़क बंद होने से दोनों तरफ लोग फंसे हुए हैं।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर धारचूला-गुंजी के पास लैंडस्लाइड हो गई। सड़क बंद होने से दोनों तरफ लोग फंसे हुए हैं।

हरियाणा में गुरुग्राम में सोहना रोड पर जलभराव के चलते एक युवक कैब की छत पर बैठकर लैपटॉप खोलकर काम करने लगा।

हरियाणा में गुरुग्राम में सोहना रोड पर जलभराव के चलते एक युवक कैब की छत पर बैठकर लैपटॉप खोलकर काम करने लगा।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में कोडला-उरई-घरोड़ सड़क पर पूरा पहाड़ गिर गया। इससे सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में कोडला-उरई-घरोड़ सड़क पर पूरा पहाड़ गिर गया। इससे सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई।

बिहार में भागलपुर के नवगछिया में राघोपुर गांव में राघोपुर-नरकटिया तटबंध टूट गया है। इससे करीब 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

बिहार में भागलपुर के नवगछिया में राघोपुर गांव में राघोपुर-नरकटिया तटबंध टूट गया है। इससे करीब 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

हरियाणा में गुरुग्राम के इफको चौक पर धंसी सड़क में करीब 20 फुट चौड़ा गड्ढा बन गया है।

हरियाणा में गुरुग्राम के इफको चौक पर धंसी सड़क में करीब 20 फुट चौड़ा गड्ढा बन गया है।

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

02:04 PM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

झारखंड के बोकारो में तेनुघाट डैम के पांच गेट खुले

झारखंड में बोकारो स्थित तेनुघाट डैम के पांच गेट खोल दिए हैं। सभी पांचों गेटों को 0.6 मीटर की ऊंचाई तक खोला गया है, जिससे अतिरिक्त पानी की निकासी नियंत्रित तरीके से की जा रही है। गेट खुलने के बाद दामोदर नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की संभावना है। इसे देखते हुए नदी के तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

01:02 PM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

कानपुर में कॉलोनियों में पानी भरा, घर डूबे

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, गाजियाबाद और झांसी समेत 35 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कानपुर में देर रात साढ़े 12 बजे से दोपहर एक बजे तक तेज बारिश हुई। सड़कें-गलियां तालाब बन गईं। पानी घरों और दुकानों में घुस गया।

12:02 PM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी में मकान गिरने से दंपती की मौत

उत्तर प्रदेश के महोबा में भारी बारिश के बीच मकान गिरने से परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात श्रीनगर इलाके के सिजराही गांव में हुई। मकान गिरने से परिवार के छह सदस्य मलबे में दब गए थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने चतुर्भुज (80) और उनकी पत्नी मन्नी देवी (78) को मृत घोषित कर दिया।

11:14 AM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

शिमला की पब्बर नदी में दो लड़के बहे

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पब्बर नदी में तैरते समय तेज बहाव की चपेट में आने से 16 साल के दो लड़के बह गए। लापता किशोरों की पहचान शिवेन रोशन (16) और सक्षम (16) के रूप में हुई है।

दोनों स्कूल से लौटने के बाद नदी में तैरने गए थे। इसी दौरान तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।

10:20 AM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

नेपाल में बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के चलते गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के आसार है। इसके चलते नदी किनारे के सभी इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। नाव चालकों को भी तुरंत नदी किनारे पर आने के निर्देश दिए गए हैं।

04:28 AM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: आज भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

02:37 AM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: मानसून ट्रफ दूर, बारिश पर ब्रेक लगा

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश के ऊपर फिलहाल न तो ‘मानसून ट्रफ’ सक्रिय है और न ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव है। इसके चलते अगले 72 घंटे के दौरान भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:35 AM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब: 9 जिलों में बारिश के आसार

पंजाब के 9 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

02:30 AM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: कई इलाकों में बिजली गिरने का खतरा

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

02:29 AM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

02:04 AM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: मानसून की रफ्तार पर ब्रेक:अगले 4-5 दिन धीमी रहेगी बारिश

02:03 AM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: 50 हजार लोग बाढ़ से घिरे

पटना में सुबह-सुबह बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग की माने तो बिहार के सभी जिलों में आज मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

02:01 AM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: भोपाल, उज्जैन-ग्वालियर संभाग में आज से तेज बारिश

मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 25.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो कुल कोटे की 68 प्रतिशत है। अब तक 11% पानी कम गिरा है। इस वजह से प्रदेश के 40 जिलों में कम बारिश हुई है। 15 जिले ही ऐसे हैं, जहां औसत से ज्यादा पानी गिर चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

01:44 AM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में मंगलवार को अच्छी बारिश हुई। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो राज्य में पिछले दो साल में अगस्त का सर्वाधिक तापमान रहा। पूरी खबर पढ़ें…

01:39 AM26 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों के तापमान का अनुमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *