![]()
चीन के तिब्बत क्षेत्र से आई बाढ़ मंगलवार को नेपाल के रसुवा जिले में पहुंच गई। इसके चलते भोटेकोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। बाढ़ के बीच रसुवा के टिमुरे बॉर्डर आउटपोस्ट में तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता हो गए हैं। प्रशासन ने त्रिशूली नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री बालेन शाह ने प्रभावित इलाकों में सेना तैनात करने का निर्देश दिया नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बचाव और राहत कार्यों के लिए रसुवा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस को तैनात करने का निर्देश दिया है। शाह ने कहा कि प्रभावित इलाकों में दूसरे जिलों से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी भेजे गए हैं। फेसबुक पर जारी एक बयान में प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी’ राहत कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीमों, स्काउट्स और रेड क्रॉस के साथ मिलकर काम शुरू हो गया है, साथ ही प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ भेजने की व्यवस्था की जा रही है। शाह ने कहा कि संबंधित निर्देश दिया गया है कि नदी के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील प्राधिकरण के कार्यकारी प्रमुख धर्मराज उप्रेती ने कहा कि तिब्बत से बाढ़ आने की सूचना मिलते ही प्रभावित इलाकों को अलर्ट भेज दिया गया था। बाढ़ के बाद टिमुरे स्थित बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) में तैनात 9 सशस्त्र पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालांकि चौकी पर मौजूद 25 से 30 अन्य लोग सुरक्षित हैं। भोटेकोशी और त्रिशूली नदियां नेपाल के उत्तरी इलाकों से होकर बहती हैं। तिब्बत में भारी बारिश या अचानक आई बाढ़ का असर इन नदियों के जरिए नेपाल के कई जिलों तक पहुंच सकता है। खबर अपडेट हो रही है…..
Source link
तिब्बत की बाढ़ से नेपाल की भोटेकोशी नदी उफान पर:कई जिलों में चेतावनी जारी, सीमा चौकी के 9 जवान लापता
