- Hindi News
- National
- Monsoon Rain & Flood Update: Bihar UP Flood Crisis | Himachal Road Block
नई दिल्ली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 92 गांवों में फसलें खराब हुई हैं, जबकि 26 गांव टापू बन गए हैं। कई गांवों की सड़कें भी डूब गई हैं।
काशी में गंगा का पानी बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की पुलिस चौकी डूब गई है। प्रयागराज के दारागंज घाट पर बने शमशान तक पानी पहुंच गया है। अब सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।
ललितपुर में रविवार को तेज बहाव के बीच एक युवक बाइक लेकर पुल पार करने लगा, लेकिन बाइक पानी में बह गई। हालांकि, युवक बाल-बाल बच गया।
मध्य प्रदेश के जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में रविवार को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 22 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है।
बिहार में बक्सर से भागलपुर तक गंगा उफान पर है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक मजदूर यमुना नदी में फंस गया। SDRF टीम ने मजदूर को नदी से बाहर निकाल लिया। हिमाचल प्रदेश में 125 सड़कें बंद हैं।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

यूपी के ललितपुर में सैर नाले पर बना पुल बारिश के पानी में डूब गया। तेज बहाव में एक बाइक बह गई।

गाजियाबाद में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। कई गाड़ियां बंद हो गईं। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की शहपुरा नदी में एक डंपर बह गया। ड्राइवर ने तैरकर जान बचाई।

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।

यूपी के उन्नाव में गंगा स्नान के दौरान दो बच्चियां डूबने लगीं। उन्हें बचाने पिता भी नदी में कूद गए, वह भी डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को बचाया।

बिहार के बक्सर में गंगा में आई बाढ़ से बयासी सड़क डूब गई है। लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे हैं।

देहरादून के झाझरा में रविवार को टौंस नदी में अचानक आई बाढ़ में एक ट्रक डंपर फंस गया। हालांकि, चालक समेत लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।

देश भर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: डिंडौरी-बालाघाट में 8 इंच तक पानी गिर सकता है, अगले 3 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम

मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) से बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम से मध्य प्रदेश का पूर्वी हिस्सा तरबतर हो गया है। अगले 24 घंटे के दौरान इसी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार: भागलपुर में मंत्री के घर घुसा गंगा का पानी,कटाव तेज

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर है। भागलपुर के नवगछिया में आधी रात गंगा का कटाव होने लगा। खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में गंगा का तटबंध टूटने से बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल घर और गांव में पानी घुस गया है। मंत्री के घर से करीब 500 मीटर दूर बांध टूटा है। पूरी खबर पढ़ें…
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यूपी में उफनाते नाले में बाइक बही, गांव टापू बना

यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। ललितपुर में रविवार को सैर नाले पर बना पुल डूब गया। तेज बहाव के बीच एक युवक बाइक लेकर पुल पार करने लगा। इस दौरान बाइक बह गई, गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। पूरी खबर पढ़ें…
14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान: अलवर में 3 इंच तक पानी बरसा, 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

राजस्थान के अलवर में सोमवार सुबह 6 बजे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली में शनिवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार दोपहर तक जारी रहा। पूरी खबर पढ़ें…
03:01 AM24 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश: 3° तक बढ़ेगा तापमान; मानसून में नॉर्मल से 8% कम बारिश

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 25 से 27 अगस्त तक केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
02:50 AM24 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब-चंडीगढ़: सभी डैम खतरे के निशान से नीचे; बठिंडा सबसे गर्म

पंजाब के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…
02:08 AM24 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
अगले दो दिनों के दौरान राज्यों में मौसम का अनुमान
25 अगस्त
- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, झारखंड, पूर्वी यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
- बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, सिक्किम समेत कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ आंधी-बिजली की संभावना है।
- आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अन्य कुछ इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं।
26 अगस्त
- मध्य प्रदेश और ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी यूपी, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
- बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ आंधी-बिजली की संभावना है।
- असम-मेघालय, छत्तीसगढ़, MP, पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में बिजली गिरने की चेतावनी है।
01:51 AM24 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों में आज तापमान का अनुमान


