Headlines

11 धुर जमीन के लिए इकलौते बेटे की हत्या:सीवान में 2 बहनों के भाई को गला दबाकर मारा




सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के माघर पाण्डेय मोड़ स्थित एनएच-331 के किनारे रविवार की रात अपराधियों ने घर में घुसकर युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। सोमवार की अहले सुबह कमरे में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कृष्णा प्रसाद सोनी का बेटा सौरभ कुमार सोनी (18) के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या के पीछे 11 धुर जमीन को लेकर चल रहे विवाद को वजह बताते हुए अपने पट्टीदारों पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. गले और सिर पर निशान बताया जाता है कि रविवार की रात सौरभ अपने माता-पिता और दो छोटे बच्चों के साथ घर में सोया था। देर रात किसी समय घर में घुसे अपराधियों ने कमरे में सौरभ की गला दबाकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह परिजन जब कमरे में पहुंचे तो सौरभ संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ा था। उसके गले पर दबाव के काले निशान और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। लंबे समय से 11 धुर जमीन को लेकर विवाद मृतक की मां ने बताया कि सुबह कमरे में जाने पर बेटे को मृत पाया। वहीं पिता कृष्णा प्रसाद सोनी ने बताया कि उनके खास भाइयों के साथ करीब 11 धुर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद को लेकर उनके बेटे की हत्या कराई गई है। उन्होंने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे, लेकिन घटना कब और कैसे हुई, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव – थानाध्यक्ष घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने कमरे और आसपास के इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। दो बहनों का इकलौता भाई था घर के दरवाजे की कुंडी अंदर से टूटी हुई थी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारण और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सौरभ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। भाई की हत्या की खबर मिलते ही दोनों मायके पहुंचीं। शव देखते ही बहनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। गांव में भी घटना को लेकर शोक के साथ आक्रोश का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *