Headlines

दलित उत्पीड़न केस में पिता-बेटा गिरफ्तार:शेखपुरा में 2 महीने से पकड़ के बाहर थे आरोपी




शेखपुरा पुलिस ने दलित उत्पीड़न के एक मामले में दो महीने से फरार पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना, शेखपुरा की पुलिस ने SC/ST थाना कांड संख्या 35/26 के अनुसंधान के तहत यह कार्रवाई की। पुलिस ने बरबीघा शहर के बुल्लाचक गांव में छापेमारी की, जहां तीन लोग पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस बल की मदद से उन्हें खदेड़कर पकड़ा गया। गिरफ्तार पिता-बेटे को शेखपुरा जेल भेजा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरबीघा शहर के बुल्लाचक निवासी रामस्वरूप यादव (55) और उनके पुत्र अजीत कुमार उर्फ अजीत यादव (28) के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पकड़े गए तीसरे किशोर को विधि-विरुद्ध बालक के रूप में अभिरक्षा में लेकर बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी (CWPO) को सौंप दिया गया। एसटी/एससी थाना अध्यक्ष अजितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पिता-पुत्र को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। तीसरे किशोर को बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह घटना बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद हिंसक झड़प में बदल गई थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *