![]()
लखनऊ में SBI के फील्ड ऑफिसर ने अफसर पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। गुरुवार दोपहर वह कार से ICICI बैंक पहुंचा और फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उनसे बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया। इसके बाद वह सीधे 2 किमी दूर अपने घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बहन को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। अंदर भाई-बहन की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चल रही थी। सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सएप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सबकुछ पता है। वारदात गोमतीनगर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। वारदात की वजह अभी क्लियर नहीं है। दिव्या मिश्रा (33) ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं। दिव्या, यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। दिव्या की शादी 12 साल पहले हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं था। उन्होंने एक साल पहले पति मानस बाजपेई (35) से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद से वह आलमबाग में रहती थीं। वहीं, पति मानस बाजपेई हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन सीबा (28) के साथ किराए के मकान में रहता था। वह SBI की इंजीनियरिंग कॉलेज ब्रांच में फील्ड ऑफिसर था। मानस के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें… वारदात से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
लखनऊ में SBI-अफसर ने बैंक अफसर पत्नी की हत्या की:घर जाकर बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली से उड़ाया
