![]()
कैमूर में मोहनियां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पटना रोड स्थित दसौती नहर के पास पसपिपरा मोड़ से मवेशियों से लदे तीन पिकअप वाहनों को जब्त किया है। इन गाड़ियों से कुल 27 मवेशियों को मुक्त कराया गया, साथ ही मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि पिकअप वाहनों के जरिए अवैध रूप से मवेशियों की खेप ले जाई जा रही है। गाड़ियों में 27 मवेशी मिले इस सूचना पर पुलिस टीम ने पसपिपरा मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान तेज गति से आ रहे तीन संदिग्ध पिकअप वाहनों को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहनों के अंदर क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 27 मवेशी पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों सहित सभी मवेशियों को जब्त कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी पकड़े गए तस्करों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी मो० इमामुद्दीन (पिता: मो० सलीमुद्दीन) और अरमान कुरैशी (पिता: मनौअर कुरैशी) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Source link
कैमूर में 3 पिकअप से 27 मवेशी बरामद:गुप्त सूचना पर पसपिपरा मोड़ से 2 तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज
