Headlines

राहुल बोले- पीएम मोदी का सियासी अंत हो चुका है:उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है, CWC मीटिंग में बोले- सरकार बैकफुट पर




राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी का सियासी अंत हो चुका है। मोदी का शासन आखिरी दौर में है। इनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने ये बातें नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कहीं। राहुल ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह बैकफुट पर है। विपक्ष को सरकार के खिलाफ ज्यादा आक्रामक रुख अपनाना चाहिए। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 88 नेता शामिल हुए। संसद सत्र खत्म होने के बाद CWC की पहली बैठक CWC की यह बैठक संसद सत्र खत्म होने के बाद पहली बार हुई। इसमें देश की राजनीतिक स्थिति के साथ युवाओं का भविष्य, राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे की जवाबदेही और भारतीय सीमा पर चीन की कथित घुसपैठ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। खड़गे ने कहा कि सरकारी नीतियों के कारण युवाओं को ‘गहरी निराशा’ की स्थिति में धकेला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांप्रदायिक राजनीति और ‘रेवड़ी संस्कृति’ की दौड़ के बीच शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों की अनदेखी की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *