Headlines

बक्सर में स्वास्थ्यकर्मी के सरकारी आवास में चोरी:लाखों के गहने, कैश और चांदी के सिक्के ले गए चोर, बेटे के साथ गए थे पैतृक गांव




बक्सर के पुराने सदर अस्पताल परिसर स्थित एक सरकारी आवास में लाखों रुपए की चोरी हो गई। चोरों ने एक स्वास्थ्यकर्मी के घर को निशाना बनाया। घटना की जानकारी तब हुई जब सोमवार शाम पैतृक गांव गए स्वास्थ्यकर्मी मंगलवार सुबह लौटे और घर का ताला टूटा पाया। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दोनों लोहे की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोरी की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस, डायल-112 और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक लाख रुपए अलमारी से गायब सदर अस्पताल में ड्रेसर के पद पर कार्यरत रामजी राम ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे वह अपने बेटे के साथ राजपुर थाना क्षेत्र के जमौली स्थित अपने पैतृक गांव गए थे। मंगलवार सुबह लगभग दस बजे लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने अलमारी में रखे बैग से लगभग एक लाख रुपए नगद चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, चोर रामजी राम की दिवंगत पत्नी की याद में रखे गए पांच से छह लाख रुपये मूल्य के सोने के चार-पांच जोड़े आभूषण और पांच चांदी के सिक्के भी अपने साथ ले गए। घटनास्थल से FSL की टीम ने साक्ष्य किए एकत्र चोरों ने एटीएम कार्ड और कुछ महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी चुराए हैं। पुलिस की जांच के दौरान घटनास्थल से ब्लेड, लोहे की रॉड, मोमबत्ती और माचिस बरामद हुई है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। रामजी राम ने जानकारी दी कि वह लगभग 35 वर्षों से सदर अस्पताल में कार्यरत हैं और पिछले 15 वर्षों से इसी सरकारी आवास में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि इतने लंबे समय में उनके आवास में इतनी बड़ी चोरी की यह पहली घटना है। रामजी राम के पुत्र आशुतोष कुमार ने अस्पताल परिसर में असामाजिक तत्वों और नशा करने वाले लोगों के जमावड़े पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आशंका जताई है कि चोरी की इस घटना को स्थानीय लोगों ने अंजाम दिया हो सकता है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *