![]()
सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड के सहियारा गांव निवासी 37 वर्षीय अजय महतो की गुजरात के अहमदाबाद में सांप के डसने से मौत हो गई। 13 अगस्त की रात काम के बाद सोते समय उन्हें सांप ने डस लिया था। इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। अजय महतो दिव्यांग थे और उनके चार बच्चे हैं। अजय महतो अपने बेटे के साथ अहमदाबाद में फूल-माली का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके भाई पप्पू महतो ने बताया कि अजय और उनकी पत्नी दोनों दिव्यांग थे और अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करते थे। इलाज के दौरान तोड़ा दम सांप के डसने के बाद अजय की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही सहियारा गांव में मातम छा गया। 15 अगस्त को सीतामढ़ी पहुंचा शव परिवार के सदस्यों ने बताया कि अजय ही मेहनत कर परिवार की जरूरतें पूरी करते थे। मृतक के शव को परिजन अहमदाबाद से लेकर 15 अगस्त को सीतामढ़ी पहुंचे, जहां सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। अजय की मौत के बाद उनकी पत्नी और चार बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
Source link
अहमदाबाद में सांप के डसने से दिव्यांग की मौत:2 दिन बाद सीतामढ़ी पहुंचा शव, चार बच्चों ने खोया पिता
