Headlines

कैमूर में तिरंगा यात्रा में पहुंचे प्रभारी मंत्री:संजय टाइगर बोले- आजादी को अक्षुण्ण रखना हमारा संकल्प




स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कैमूर जिले में देशभक्ति का उत्साह देखा गया। जिले के प्रभारी मंत्री संजय टाइगर के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कलेक्ट्रेट (समाहरणालय) से शुरू होकर एकता चौक पहुंची और वापस कलेक्ट्रेट आकर संपन्न हुई। यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामकर भाग लिया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमारी स्वतंत्रता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेना होगा – विधायक उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय ध्वज की प्रतिष्ठा और सम्मान बनाए रखना सभी देशवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा ध्वज हमेशा विश्व में ऊंचा लहराता रहे और भारत की प्रतिष्ठा कायम रहे, यही प्रत्येक नागरिक की कामना और कर्तव्य होना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कि आज का दिन हमें याद दिलाता है कि यह आजादी एक लंबे संघर्ष और लाखों वीर शहीदों के बलिदान के बाद मिली है। हमें इस आजादी को सदैव अक्षुण्ण बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लेना होगा। जिले भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर आम जनता में उत्साह देखा जा रहा है। चारों तरफ देशभक्ति के नारे गूंज रहे हैं और पूरा माहौल तिरंगामय बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *