Headlines

सीवान में फाइनेंस कर्मी की हत्या:थाने से 500 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने मारी गोली, हिलाकर देखा, फिर भागे, 2 बाइक पर आए थे




सीवान में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े एक फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेरकर फायरिंग की। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल जीबी नगर थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। घटना तरवारा नहर के समीप, जीबी नगर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान अखिलेश्वर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। सदर-1 एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी समेत कई टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे नीतीश
परिजनों ने बताया कि नीतीश अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद बाजार गए थे। वहां दाढ़ी बनवाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तरवारा नहर के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने बेहद करीब से नीतीश को निशाना बनाकर कई गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद अपराधी कुछ दूर गए और फिर वापस लौटकर नीतीश की स्थिति देखी, अपराधियों ने नीतीश को हिला-डुला कर देखा। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा परिजनों को सूचना दी। जीबी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल नीतीश को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल के ऑन-ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार, मृतक के शरीर में आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगने की बात सामने आई है। हालांकि, गोलियों की वास्तविक संख्या पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगी। गोलियों से शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों में गंभीर क्षति हुई थी। FSL और SIT ने शुरू की जांच पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। जिस स्थान पर फाइनेंसकर्मी की हत्या की गई, वह जीबी नगर थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। दिनदहाड़े थाना के इतने करीब हुई हत्या के बाद इलाके में सुरक्षा और गश्ती व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना के कारणों और आरोपियों के बारे में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *