Headlines

भोजपुर- रोड एक्सीटेंड में महिला की मौत:बेटे की नौकरी के लिए मांगी थी मन्नत, पूजा कर वापस घर लौट रही थी; ट्रक ने रौंदा




आरा-छपरा फोरलेन पर मंगलवार देर शाम ट्रक ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान बबुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 निवासी प्रभु पासवान की पत्नी प्रभावती देवी है। घटना सारण(छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के डोरीगंज पुल की है। मृतका के बेटे नीतीश कुमार ने बताया कि बड़े भाई की आर्मी में नौकरी लगी थी। मां ने मन्नत मांगी थी, जिसको लेकर मेरे ननिहाल में में पूजा रखा गया था। उसी पूजा में शामिल होने के लिए वह मंगलवार की सुबह सारण के मूसेपुर गांव अपने मायके गई थी। देर शाम वह अपने बहन के लड़के सोनू के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी। इस दौरान डोरीगंज पुल पर पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन जान नहीं बची। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका को दो पुत्री काजल कुमारी, अंजली कुमारी और दो पुत्र नीतीश कुमार, अमरजीत कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *