Headlines

चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:कोलकाता से आते समय इंजन में खराबी आई; 224 लोग सवार थे




चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार देर रात इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग की गई। फ्लाइट कोलकाता से चेन्नई आ रही थी। लैंडिंग से ठीक पहले पता चला कि इंजन में खराई आ गई है। इसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिग हुई। विमान में 224 लोग सवार थे। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 रात 9:15 बजे कोलकाता से चेन्नई के लिए रवाना होती है। कल यह करीब 25 मिनट की देरी से रात 9:39 बजे रवाना हुई। विमान को रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था। लैंडिंग से ठीक पहले पायलट को एहसास हुआ कि फ्लाइट के बाएं तरफ का इंजन फेल हो गया है। इसके बाद पायलट ने ATC को अलर्ट किया। इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम एक्टिव करने के बाद फ्लाइट ने रात 11:37 बजे रनवे-25 पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में सवार सभी 224 लोग सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। विमान के सुरक्षित उतरने के करीब 10 मिनट बाद, 11:47 बजे फुल इमरजेंसी वापस ले ली गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ और सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहे। अधिकारियों ने इंजन में आई खराबी के कारणों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *