Headlines

बिहपुर में अवैध देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, पुलिस ने बाइक शो -रूप के पास पकड़ा




भागलपुर के बिहपुर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात एक युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को 10 अगस्त को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर वीरबन्ना चौक की ओर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-31 स्थित टीबीएस शोरूम के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान मनोहरपुर निवासी नीरज कुमार पुत्र विजेंद्र शर्मा, के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बिहपुर थाना में कांड संख्या 194/26, दिनांक 10 अगस्त 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) और 26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *