Headlines

नवादा में वाहन की टक्कर से प्रोफेसर की मौत:घर से दुकान जाते समय एक्सीडेंट, महिला कॉलेज में कार्यरत थे; अस्पताल में तोड़ा दम




नवादा के हिसुआ बाजार में मंगलवार को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक प्रोफेसर की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचो मोहल्ला निवासी करीब 40 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई है, जो महिला कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अरविंद कुमार अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हिसुआ-राजगीर रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने पहुंचाया सदर अस्पताल टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अरविंद कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित अन्य माध्यमों से छानबीन कर रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही से गई जान अरविंद कुमार अपने परिवार के सबसे छोटे पुत्र थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी आकस्मिक मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि नवादा जिले में एक सप्ताह के भीतर अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से यह तीसरी मौत है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने यातायात व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *