![]()
गयाजी में स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 12 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों, युवाओं, जीविका दीदियों और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी होगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक घरों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। इसका लक्ष्य लोगों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना को मजबूत करना है। दौड़ और साइकिल रैली का भी होगा आयोजन 12 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, मेरा युवा भारत, जीविका दीदियां, स्वयं सहायता समूह और खेल संगठनों के सदस्य शामिल होंगे। आम नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। यात्रा के दौरान तिरंगा रैली के अतिरिक्त दौड़ और साइकिल रैली जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। प्रशासन का प्रयास है कि इन कार्यक्रमों में युवाओं की अधिकतम भागीदारी हो, ताकि स्वतंत्रता दिवस का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके। जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को विशेष बनाने की तैयारी है। विष्णुपद मंदिर और फल्गु घाट के पास मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। इस मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर देशभक्ति का विशेष नजारा देखने को मिलेगा। वाली साबित होगी। स्कूल-कॉलेजों में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ से लेकर रंगोली तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘सेल्फी विद तिरंगा’, तिरंगा एवं वंदे मातरम् पर प्रदर्शनी, ऑनलाइन क्विज, तिरंगा रंगोली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता शामिल है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से झंडोत्तोलन, जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन का लक्ष्य अभियान को सिर्फ शहर तक सीमित रखने के बजाय गांव-गांव तक पहुंचाना है। हर प्रखंड में 4 हजार तिरंगे, घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रीय ध्वज अभियान के तहत जिले के प्रत्येक प्रखंड में 4,000 तिरंगे झंडों की उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जीविका दीदियों के माध्यम से तैयार कराए गए तिरंगे झंडों को पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं समेत अन्य माध्यमों से आम नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान वास्तव में जनभागीदारी का अभियान बन सके। सरकारी भवनों से चौक-चौराहों तक दिखेगा तिरंगे का रंग अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर देशभक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकारी भवनों और प्रमुख स्थानों पर तिरंगा थीम आधारित त्रिवर्णीय प्रकाश सज्जा भी की जाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया है। कार्यक्रमों की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और मीडिया कवरेज के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। डीएम की अपील- हर घर पर फहराएं तिरंगा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति एवं राष्ट्रगौरव की भावना को मजबूत करें। 12 अगस्त को शहर से गांव तक तिरंगे की लहर दिखाई देगी। प्रशासन की तैयारी और लोगों की भागीदारी से यह तिरंगा यात्रा जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का बड़ा संदेश देने वाली साबित होगी।
Source link
गयाजी में 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारी:12 अगस्त को तिरंगा यात्रा, विष्णुपद-फल्गु घाट पर बनेगी मानव श्रृंखला; दौड़-साइकिल रैली का भी आयोजन
