![]()
बिहार दौरे पर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। लाकात में बिहार में फिल्म शूटिंग, कला, सिनेमा और राज्य की फिल्म नीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए सुनील शेट्टी से हुई मुलाकात की जानकारी साझा की। मुलाकात के बाद सुनील शेट्टी ने कहा, बिहार में फिल्म शूटिंग को लेकर सरकार की ओर से कई पॉलिसीज आई हैं। इन्हीं नीतियों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत करने के लिए वे पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बातचीत काफी सकारात्मक रही है। बिहार में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर अच्छी चर्चा हुई। अक्टूबर से बिहार में फिल्म शूटिंग की तैयारी सुनील शेट्टी ने कहा कि वे अक्टूबर से बिहार में फिल्म की शूटिंग के लिए आने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार एक बड़ा फिल्म डेस्टिनेशन बन सकता है। फिल्म शूटिंग के लिए उनकी पूरी टीम करीब 50 से 60 दिनों तक बिहार में रहेगी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम अगले एक सप्ताह में बिहार आएगी और फिल्म की शूटिंग के लिए अलग-अलग लोकेशन देखेगी। लोकेशन फाइनल होने के बाद फिल्म की शूटिंग की तैयारियां शुरू की जाएंगी। सुनील शेट्टी ने कहा कि इस दौरान उनकी पूरी टीम बिहार में रहेगी और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में शूटिंग की संभावनाएं तलाशेगी। ‘बिहार और यूपी में फिल्म चलती है तो सुपरहिट होती है’ सुनील शेट्टी ने बिहार के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग बेहद खूबसूरत दिलवाले हैं और लोगों को बहुत प्यार देते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में अगर कोई फिल्म अच्छी चलती है तो उसके सुपरहिट होने की संभावना काफी ज्यादा होती है। उन्होंने बिहारी संस्कृति की भी तारीफ की। सुनील शेट्टी ने कहा, बिहारी लोग अपनी संस्कृति को कभी नहीं भूलते। मुंबई में रहने वाले बिहार के लोग भी अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहते हैं।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हुई मुलाकात को सुनील शेट्टी ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक कदम बताया।
Source link
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी बिहार में करेंगे फिल्म की शूटिंग:CM सम्राट से मुलाकात, कहा- बिहार मूवी डेस्टिनेशन हब बन सकता; 60 दिन राज्य में बिताएंगे
