![]()
सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर रविवार को पुपरी के मधुबनी चौक पर चाय दुकानदार की हत्या के पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख व्यक्त किया और अपनी ओर से 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। मृतक की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के निवासी मुसहर दास के बेटे उदय कुमार(30) के रूप में हुई थी। यह घटना 3 अगस्त 2026 को मधुबनी चौक पर चाय के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। आरोप है कि मुर्गा दुकानदार आफताब आलम ने विवाद के दौरान धारदार हथियार से उदय की गर्दन काटकर हत्या कर दी। सांसद ठाकुर ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस घटना को ‘बेहद दुखद और गंभीर’ बताया। उन्होंने कहा कि समाज में हिंसक घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और आपसी विवादों का समाधान बातचीत से होना चाहिए। सांसद ने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पर दिया जोर सांसद के आगमन पर पुपरी एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। अधिकारियों ने सांसद को घटना और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। सांसद ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पर जोर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Source link
पीड़ित परिवार से मिले सांसद देवेश चंद्र ठाकुर:सीतामढ़ी में चाय दुकानदार हत्याकांड: 20 हजार की मदद
