Headlines

मुजफ्फरपुर में कामकाजी महिला छात्रावास का निरीक्षण:समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता योजनाओं की जानकारी दी, अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए




बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंची। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास निगम के तहत संचालित कामकाजी महिला छात्रावास सह सखी निवास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें विभाग की विभिन्न योजनाओं और अपने निरीक्षण के बारे में जानकारी दी। मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने बताया कि उन्होंने जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों, दत्तक ग्रहण केंद्र और समाज कल्याण विभाग से जुड़े अन्य संस्थानों का भी निरीक्षण किया है। सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का बेहतर लाभ पहुंचाना है। मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा कामकाजी महिला छात्रावास के निरीक्षण के दौरान, मंत्री ने आवासीय कक्षों, रसोईघर, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में रह रही कामकाजी महिलाओं और छात्राओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुझावों और उपलब्ध सुविधाओं पर प्रतिक्रिया भी ली। डॉ. श्वेता गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि बिहार सरकार महिलाओं के सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने जोर दिया कि कामकाजी महिला छात्रावास जैसी योजनाएं नौकरीपेशा महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ-साथ एक बेहतर वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।व्यवस्थाओं पर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया निरीक्षण के बाद मंत्री ने छात्रावास की अधिकांश व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। हालांकि, उन्होंने कुछ आवश्यक सुधारों के लिए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इन योजनाओं की नियमित निगरानी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *