Headlines

आत्मनिर्भर बिहार '7 निश्चय' के तहत बनेंगे 41 शवदाह गृह:बुडको ने 17 तैयार किया, 10 परियोजनाएं अंतिम चरण में; 241.71 करोड़ रुपये होगा खर्च




बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) द्वारा आत्मनिर्भर बिहार के दूसरे चरण के तहत ‘7 निश्चय’ कार्यक्रम में स्वीकृत शवदाह गृह योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। 241.71 करोड़ रुपये की लागत से 41 शवदाह गृह बनाए जा रहे हैं। इसमें से 17 योजनाएं पूरी हो चुकी है। 10 जिलों में योजनाओं पर काम अंतिम चरण में है। वहीं, अन्य 14 योजनाओं पर काम जारी है। निर्माण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने सभी संबंधित परियोजनाओं‌ के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन योजनाओं के निर्माण कार्य में और तेजी लाएं और समय पर काम समाप्त करें। आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं पर फोकस बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने कहा, ‘श्मशान घाट वह स्थान है, जहां लोग शोक और उदासी की अवस्था में पहुंचते हैं। इसलिए यहां उन्हें मानसिक शांति मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। नवनिर्मित शवदाह गृहों में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जो प्रदूषण और पर्यावरणीय क्षति को कम करने में सहायक होगा।’ इसके साथ ही परिसर में कला और आध्यात्मिक प्रतीकों का समावेश किया जा रहा है, ताकि दुःख की घड़ी में लोगों को भावनात्मक और मानसिक सहारा मिल सके। सभी कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *