Headlines

मोतिहारी परिवहन कार्यालय में अनियमितता का आरोप:ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने की जांच की मांग , बोले-दलालों के प्रभाव में है पूरा कार्यालय




पूर्वी चंपारण जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने शनिवार को मोतिहारी के जिला परिवहन कार्यालय में कथित अनियमितता, भ्रष्टाचार और अधिकारियों के मनमाने रवैये के विरोध में प्रदर्शन किया। ट्रक मालिकों ने कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। एसोसिएशन का आरोप है कि परिवहन कार्यालय में लंबे समय से अव्यवस्था बनी हुई है, जिसके कारण आम लोगों और वाहन मालिकों के कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष मनोज सिंह ने मीडिया को बताया कि अधिकारी नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालय आना पड़ता है। सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस कारण के फाइलें लंबित रखी जाती हैं, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानी होती है। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि कार्यालय में बायोमेट्रिक सिस्टम और डेटा ऑपरेटर के माध्यम से भी रिश्वत की मांग की जाती है। दलालों के प्रभाव में है पूरा कार्यालय एसोसिएशन का कहना है कि पूरा कार्यालय दलालों के प्रभाव में है, जहां बिना पैसे दिए कोई काम आसानी से नहीं होता। ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करेंगे और ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे। परिवहन कार्यालय में तालाबंदी करने की दी चेतावनी एसोसिएशन के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि यदि इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो वे परिवहन कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने ट्रक मालिकों और अन्य वाहन संचालकों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने की भी चेतावनी दी। इस पूरे मामले पर जिला परिवहन कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, और लोग अब इस पर होने वाली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *