![]()
दरभंगा में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जब्त 2046.420 लीटर शराब को नष्ट किया गया है। निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप यह कार्रवाई की गई है। सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिले में जब्त अवैध शराब को नष्ट किया गया। जिसमें 729.400 लीटर देशी शराब, 1105.020 लीटर विदेशी शराब और 212.000 लीटर बीयर शामिल है। पूरी प्रक्रिया अपर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) सोनल कुमार महतो एवं सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रदीप कुमार की मौजदूगी में विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई। जिले में चल रहा नशामुक्त अभियान नष्ट की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 16 लाख रुपए है। विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील करते हुए कि अगर कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें। ताकि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाया जा सके और समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को मजबूती मिल सके।
Source link
दरभंगा में जब्त 2046.420 लीटर शराब नष्ट:मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, डीएम के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान
