![]()
समस्तीपुर में गुरुवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। शहर में जुलूस निकाल सफाई का काम बंद करा दिया। इसके बाद निगम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा व अन्य अस्थायी कर्मियों की सेवा को स्थाई करने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा की गारंटी की मांग उठाई। कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा के ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर संबंधित कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन कार्यरत करने, ईएसआई, पीएफ और बकाया भुगतान किया जाय। नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के संयुक्त आह्वान हड़ताल शुरू की गई है। कल झाड़ू लेकर प्रदर्शन कर करेंगे निगम कार्यालय पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जीवछ पासवान ने कहा कि सफाईकर्मी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें आज भी स्थाई सेवा, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा से वंचित रखा गया है। यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आज शहर भ्रमण किया गया है। शुकवार को सफाई कर्मी शहर में झाड़ू लेकर प्रदर्शन करेंगे। सभा में ये लोग रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सफाईकर्मी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजकुमार राम ने की। सभा का संचालन संगठन के सहायक मंत्री प्रमोद राम ने किया। मुख्य वक्ता ऐक्टू राज्य परिषद सदस्य जीबछ पासवान, ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य अनुरक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जीतेंद्र कुशवाहा, विनोद मल्लिक, शिवजी मल्लिक, अमर राम, मनोज कुमार, मो. अलीशेर, भूपेंद्र सिंह, रीता देवी, रेखा देवी, संगीता देवी, मीरा देवी, चंद्रकाला देवी, नरेश राम, बिरजू राम, गणेश राम, अनील मल्लिक, संजीत कुमार पोद्दार, देव कुमार समेत बड़ी संख्या में सफाईकर्मी और नेता ने सभा को संबोधित किया।
Source link
समस्तीपुर में नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल शुरू:शहर में जुलूस निकालकर सफाई का काम बंद कराया, स्थाई नौकरी की मांग
