![]()
अररिया जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करने के लिए गुरुवार को नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसकी संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने की। बैठक में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, जन जागरूकता अभियान और त्वरित कानूनी कार्रवाई को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जिला औषधि निरीक्षक को एसएसबी, पुलिस और मद्य निषेध विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जिले की औषधि दुकानों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाने के निर्देश इसका उद्देश्य दवाओं के दुरुपयोग और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है। वहीं, अधीक्षक मद्य निषेध को एसएसबी द्वारा चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया। डीएम ने एसएसबी और पुलिस विभाग को सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थों की जब्ती और इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य सरगनाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शीघ्र आरोप पत्र दाखिल करने पर भी विशेष जोर जिला कृषि पदाधिकारी को भी सीमावर्ती क्षेत्रों में कृषि से जुड़े किसी भी संदिग्ध या अवैध भंडारण पर विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर एसएसबी एवं पुलिस का सहयोग लेने को कहा गया। पुलिस, मद्य निषेध विभाग, एसएसबी, आईबी सहित सभी संबंधित एजेंसियों को नशा मुक्ति और मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव को लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में समयबद्ध अनुसंधान कर न्यायालय में शीघ्र आरोप पत्र दाखिल करने पर भी विशेष जोर दिया गया। सतत निगरानी और जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नशा विरोधी अभियान चलाने और लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी विनोद दूहन ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सतत निगरानी और जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सीमावर्ती जिले होने के कारण सभी एजेंसियों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने और किसी भी अवैध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, एसएसबी 52वीं एवं 56वीं वाहिनी के समादेष्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला आईबी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला औषधि निरीक्षक, विशेष शाखा पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Source link
अररिया में मादक पदार्थ तस्करी पर कसेगा शिकंजा:DM-SP ने सीमावर्ती इलाकों में सघन अभियान के निर्देश दिए
