![]()
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ मंगलवार को सीवान पहुंचे, जहां उन्होंने हालिया गोलीकांड में घायल आरिफ कुरैशी से उनके शेख मुहल्ला स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने आरिफ के परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने अन्य प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात कर उन्हें हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में विनोद जाखड़ ने कहा कि वह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का संदेश लेकर सीवान आए हैं। नागरिकों के साथ न्याय होना सरकार की जिम्मेदारी उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और एनएसयूआई इस पूरे मामले में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और जब तक सभी पीड़ितों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि गोलीकांड के सभी पीड़ितों को सम्मानजनक आर्थिक मुआवजा दिया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने वाले नागरिकों के साथ न्याय होना सरकार की जिम्मेदारी है। ”लड़ाई अंतिम न्याय मिलने तक जारी रहेगी” विनोद जाखड़ ने देशवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि जो लोग सक्षम हैं, वे मानवीय आधार पर पीड़ित परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा, “हम हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। चाहे कानूनी सहायता की बात हो या आर्थिक सहयोग की, कांग्रेस और एनएसयूआई अपनी पूरी ताकत से परिवारों का साथ देगी। इंसाफ की यह लड़ाई अंतिम न्याय मिलने तक जारी रहेगी।” इस दौरान विनोद जाखड़ ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नीतियों एवं प्रशासनिक रवैये के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। असहमति की आवाज को दबाने की बजाय सुना जाना चाहिए उन्होंने दोनों नेताओं को “आज के जनरल डायर” बताते हुए राजनीतिक कटाक्ष किया और कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले युवाओं और आम नागरिकों पर बल प्रयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को दबाने की बजाय उसे सुना जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आरिफ कुरैशी सहित सभी पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने, दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित कराने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस और एनएसयूआई हर स्तर पर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी और न्याय मिलने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
Source link
NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ सीवान पहुंचे, पीड़ितों से की मुलाकात:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 'जनरल डायर' बताया
