Headlines

औरंगाबाद में सांप के डसने से महिला की मौत:झाड़-फूंक के लिए तांत्रिक के पास ले गए परिजन, इलाज में देरी के कारण गई जान




औरंगाबाद में सांप के डसने से महिला की मौत हो गई। मृतका मानमती देवी है। रविवार की रात वो अपने कमरे में सोने गई थी। बेड पर पहले एक विषैला सांप बैठा था। जैसे ही वो सोई सांप ने उसे डस लिया। कुछ ही देर में महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन पहले झाड़-फूंक के लिए तांत्रिक के पास ले गए, लेकिन वहां हालात बिगड़ती जा रही थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने महिला को रेफर कर दिया। जिसके बाद फिर से परिजन पीड़िता को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव की है। 16 साल पहले पति की हुई थी मौत मृतका के बेटे अभिमन्यु सिंह और कजरा सिंह ने बताया कि करीब 16 साल पहले एक दुर्घटना में पिता जगन्नाथ सिंह की मौत हो गई थी। पिता के निधन के बाद उनकी मां ने संघर्ष करते हुए पूरे परिवार का पालन-पोषण किया। बच्चों को संभाला। मानमती देवी अपने पीछे चार बेटे और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में झाड़-फूंक में समय न गंवाकर पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं, क्योंकि समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *